चंडीगढ़, 7 मार्च: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन में महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किए गए। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण की अध्यक्षता में हुई कार्यवाही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़ा, जिसमें विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और करण चौटाला समेत अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि दी।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित कई नेताओं को श्रद्धांजलि
सदन में जिन प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, उनमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, डॉ. कृपा राम पूनिया, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह औजला, चौधरी कर्म सिंह और हेम राज शामिल हैं। इसके अलावा, स्वतंत्रता सेनानी सरदार बाज सिंह (गांव बीड़ बबरान, जिला हिसार) के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया।
हरियाणा के 22 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
सदन में हरियाणा के 22 वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें विभिन्न जिलों के जवान शामिल हैं:
•पानीपत: सूबेदार सुनील कुमार (गांव लाखु बुआना गढ़ी)
•झज्जर: सूबेदार सूरजमल (गांव पहाड़ीपुर), सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र अहलावत (गांव शेरिया कलां), प्रधान नाविक मनोज कुमार (गांव मुंडाहेड़ा), नायक दीपक कुमार (गांव ढ़राणा), कारपोरल दीपक कुमार (गांव साल्हावास), लीडिंग एयरक्राफ्टमैन मोहित जांगड़ा (गांव रुडियावास), सिपाही विनोद कुमार (गांव बादली)
•रेवाड़ी: सूबेदार नरेंद्र सिंह (गांव जैतड़ावास), निरीक्षक धर्मवीर (गांव कोसली)
•महेंद्रगढ़: निरीक्षक संदीप (गांव गुवानी), सहायक उप निरीक्षक अग्निवेश (गांव दताल), हवलदार राजकुमार (गांव तलवाना), सिपाही परमवीर (गांव सिहमा), सिपाही दारा सिंह (गांव तिगरा)
•रोहतक: हवलदार हरविंद्र (गांव भालौठ), हवलदार संदीप कुमार (गांव खरक जाटान), हेड कांस्टेबल सुनील कुमार हुड्डा (गांव किलोई)
•सोनीपत: नायक दीपक मलिक (गांव कासंडा)
•भिवानी: कारपोरल मंजीत कुमार (गांव बागनवाला), सिपाही संदीप सिंह (गांव बिडौला)
•हिसार: सिपाही सितेन्द्र सिंह (गांव डाटा)
सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के परिजनों को श्रद्धांजलि
सदन ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों के परिजनों के निधन पर भी शोक प्रकट किया, जिनमें शामिल हैं:
•केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मामा राजपाल सिंह नागर
•मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की चाची शांति देवी
•मंत्री श्रुति चौधरी की सास बिरजा चौधरी
•राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के जीजा प्रेम लाल शर्मा
•विधायक राम कुमार गौतम की बहन माया देवी
•विधायक सुनील सांगवान की बहन ऊषा कादियान
सदन में दो मिनट का मौन रखा गया
सदन में उपस्थित सभी विधायकों, अधिकारियों, मीडियाकर्मियों और कर्मचारियों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
हरियाणा विधानसभा ने इन सभी महान विभूतियों और शहीदों के योगदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।