मदीना के पास भीषण बस हा/दसा, 42 भारतीयों की मौ/त की आशंका”

Saudi Arabia Accident : सऊदी अरब में मदीना के पास एक बड़ा सड़क हा/दसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 42 भारतीयों की मौ/त की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे। सिर्फ एक ही व्यक्ति ही हाद/से में बच सका है, इससे पता चलता है कि दुर्घटना कितनी भीष/ण थी। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना भारतीय समय के हिसाब से रात करीब 1:30 बजे मुफरीहाट इलाके में हुई।

 

वही हादसे का शिकार हुए लोगों में हैदराबाद शहर के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार भारत से उमराह करने गए लोगों की बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई. जिससे बस में आ/ग लग गई. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ये हादसा सऊदी समयानुसार रात 11 बजे के आसपास हुआ है. कथित तौर पर बस में ज्यादातर यात्री तेलंगाना राज्य से थे। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें आ/ग लग गई।

 

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया

जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, “सऊदी अरब के मदीना के निकट भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुख/द बस दुर्घ/टना के मद्देनजर, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.”

 

टोल फ्री नंबर है- 8002440003

उमराह को आम बोलचाल में लोग छोटा हज कहते हैं। उमराह में भी मुसलमान सऊदी के मक्का में इबादत करते हैं   सऊदी अरब में भारतीय महावाणिज्‍य दूतावास ने एक हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर इस प्रकार है- 8002440003। भारतीय दूतावास ने कहा कि 24 घंटे चलने वाला एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। बताया गया है कि आपातकालीन टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन हादसे के बाद अलर्ट मोड पर है। भारतीय दूतावास भी चीजों की जानकारी लेने में जुटा है। वही  दुर्घ/टना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये हा/दसा कैसे हुआ।