केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह इस समय पंजाब के मोगा में बदलाव रैली को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होने केसरी रंग की पगड़ी बांधी है।
मोगा में भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होने कहाBJP की सरकार बनती है तो पंजाब में 2 साल में ही नशा को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होने कहा इस बार भाजपा की सरकार पंजाब में बनेगी।
वही आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेंस कॉन्फ्रेस किया जिसमें मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रु के मुआवजा देने का वादा किया था,क्या गृह मंत्री वो चेक लाएं है।
गृहमंत्री ने कहा आप सरकार और राहुल बाबा किसानों को गुमराह कर रहे है, केजरीवाल ने फोन किया कि जो अमेरिका से डील हुई है उससे किसानों को नुकसान होगा , पंजाब के किसानों इनकी बात ना सुनना ।
उन्होने कहा हमने 370 धारा हटा दिया देश को नक्सल मुक्त कर दिया, आप फरवरी में आर्शिवाद दे दिजिए दो साल में हम मूल समेत नशे के कारोबार को उखाड़कर फेंक देगे।
Top Tags