अब हर कोई अपना सपना पूरा कर सकता है। चाहे वो कार खऱीदने की हो या अपना सपनों का महल बनाना हो जी हां यानी अगर आप घऱ बनाने का सपना देख रहें है तो अब फंड की चिंता खत्म करें अब सस्ते लोन RBI ने कर दिये है। बतादें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। इस फैसले की घोषणा RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को की। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 दिसंबर 2025 तक चली बैठक में यह निर्णय लिया गया।
रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देती है। जब यह दर घटती है, तो बैंकों को सस्ता फंड मिलता है और वे अपने ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन देने लगते हैं। इसका मतलब है कि अब होम, ऑटो और अन्य लोन 0.25% तक सस्ते हो जाएँगे। कटौती के बाद अब रेपो रेट 5.25%
हो गया है।
हाउसिंग और रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट मिलेगा
ब्याज दरों में कमी का मतलब है होम लोन सस्ता. इससे हाउसिंग डिमांड बढ़ती है. जो लोग अभी तक EMI ज्यादा होने की वजह से घऱ खरीदने का सिर्फ सपना ही देख रहें थे अब वो सपने को सच कर सकतें है।
क्या होता है रेपो रेट ?
रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर RBI देश के बैंकों को लोन देता है. जब यह रेट कम होता है तो बैंकों को पैसा सस्ता मिलता है और वे अपने ग्राहकों के लिए लोन की दरें कम कर देते हैं.
महंगाई ज्यादा होने पर RBI रेपो रेट बढ़ाता है ताकि बाजार में पैसा कम हो और डिमाडं घटने से महंगाई नीचे आए। वहीं दूसरी तरफ जब इकोनॉमी सुस्ती में होती है तो रेट घटाकर सिस्टम में पैसा बढाया जाता है जिससे निवेश के साथ खपत तेज होती है।
Top Tags