अयोध्या में राम मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज फहरा “PM मोदी ने किया नमन”

रामनगरी अयोध्या आज एक बार फिर से ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बन गई है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज धर्म ध्वज स्थापना का भव्य समारोह आयोजित हो रहा है. अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद राम मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे । साधू संतों ने शंख बजा कर पीएम मोदी का स्वागत किया है।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी रामलला के लिए वस्त्र और चंवर ले कर पहुंचे। राम मंदिर में  देश भऱ से मठों के संत मौजूद है।  राम मंदिर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने सप्त मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद पीएम मोदी राम मंदिर पहुंचे. संघ प्रमुख मोहन भागवत भी राम मंदिर पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी अभिजित मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराएंगे. पूरे शहर को तोरण द्वारों और सजावट से सुसज्जित किया गया है, जिससे रामनगरी का वैभव और भव्यता देखते ही बन रही है.

 ध्वजारोहण का समय दोपहर 12:10 से 12:30 बजे के बीच

ध्वजारोहण का समय दोपहर 12:10 से 12:30 बजे के बीच तय किया गया था . और अब अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण आ गया है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहरा दी गई है.मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है और उसके ऊपर 30 फीट लंबे ध्वजदंड पर केसरिया ध्वज लगाया गया है. यह ध्वज इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस है और पीएम मोदी ने  बटन दबाकर इसे अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया। अभिजीत  ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का प्रतीक और ‘ॐ’ का चिन्ह अंकित है।

बतादें इस मौके पर सुरक्षा बेहद कड़ी है और मंदिर परिसर में प्रवेश सिर्फ क्यूआर कोड आमंत्रित मेहमानों को ही मिला है. आम जनता के प्रवेश पर रोक लगी है.

PM नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रामलला की आरती की

ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर में रामलला की आरती की  . राम मंदिर में मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा के आरोहण का अनुष्ठान पूरे भक्तिमय माहौल में संपन्न हो रहा है. जानकारी के मुताबित कार्यक्रम में देशभर से करीब 7 हजार मेहमान बुलाए गएं।