हिमाचल के डिप्टी CM की बेटी बनेंगी, हरियाणा की बहू

आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री से शादी करेंगे। डा. आस्था अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की इकलौती संतान है, आपको बतादें डा. आस्था अग्निहोत्री ने विधि स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद इंग्लैंड से एलएमएम की डिग्री हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ही विधि में पीएचडी की डिग्री हासिल की है, वहीं हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा, आस्था अग्निहोत्री के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहें है , आपको बतादें सचिन शर्मा 2022 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बने थे, सगाई की रस्म में सचिन शर्मा की मां निर्मला और पिता सुनील दत्त उनके बड़े भाई-भाभी ने सचिन शर्मा और आस्था अग्निहोत्री को आशीर्वाद दिया। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम नवरात्र में हिमाचल प्रदेश में ही होगा। शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम गुरुग्राम के किसी होटल में किया जाएगा। सचिन शर्मा और आस्था अग्निहोत्री के शादी के बंधन में बंधने की सूचना के बाद सचिन शर्मा के परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। सचिन शर्मा हिमाचल कैडर के अधिकारी हैं। वह वर्तमान में ऊना के अंब में SDM के पद पर तैनात हैं। आस्था अग्निहोत्री आईएएस सचिन शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। ऐसे में डिप्टी सीएम की इकलौती बेटी गुरुग्राम की बहू बनेंगी। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने X पर इस  खुसखबरी को साझा किया। उन्होंने लिखा है कि परिणय सूत्र में बंधेंगे डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा (IAS), हालांकि अभी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, आस्था हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सचिन शर्मा 2022 के बैच आईएएस हैं। दोनों के रिश्ते की काफी दिनों से चर्चा थी। पिता मुकेश अग्निहोत्री ने खुद इसका ऐलान किया है, रिपोर्ट न्यूज पीडीया 24