हिमाचल प्रदेश में अगलें एक हफ्ते तक बारिश होने की संभावना है इसको लेकर मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक जारी येलो अलर्ट जारी किया है आपको बतादें 18 से 20 अगस्त तक गरज चमक, अंधड़ की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया है, वही हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह हुई भारी बारिश ने एक बार फिर से जमकर तबाही मचाई है। हिमाचल के कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं भी सामने आई हैं। हिमाचल के मंडी-कुल्लू खंड पर पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं है वहीं करसोग मैंडी, सड़क पर लैंडस्लाइड से भारी तबाही मची है, कुल्लू में औट- लारजी – सैज सड़क पर भी लैंडस्लाइड ने अपनी जद में लिए 15 पंचायतों का संपर्क काट दिया है, वही इस घटना से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बह कर आए मलबे के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया है। हालांकि हाईवे पर अन्य स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं जिस कारण भी हाईवे यातायात के लिए बंद हुआ है। फ्लैश फ्लड के कारण ज्यादा नुकसान पनारसा, टकोली और नगवाईं में देखने को मिल रहा है। प्रशासन की टीमों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। हिमाचल में बारिश का दौर लगातार जारी है. जगह-जगह बारिश से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. प्रदेश भर में नदियां नाले उफान पर हैं. कई जगहों पर नालों का पानी सड़कों, घरों, दुकानों में घुस गया. इससे भारी नुकसान हुआ है. भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई जगह भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण बाधित है. इससे जगह-जगह गाड़ियां फंस गई हैं. मंडी-कुल्लू वाया पंडोह (ओल्ड एनएच 21) औट और पंडोह के बीच झलोगी और दवाड़ा के पास लैंड स्लाइड के कारण बंद हैं. लागातर बारिश और येलो अलर्ट के चलते प्रशासन के निर्देश पर आज मंडी सदर के अलावा कुल्लू के आनी, निरमंड उपमंडल में स्कूल बंद रखे गए हैं. इसके अलावा पांवटा साहिब उपमंडल में भी आज स्कूलों को बंद रखा गया है,, प्राकृतिक आपदा के कहर से पहाड़ो की सुदंरता अब धूमिल हो गई है,,,,रिपोर्ट न्यूज पिडीया 24
हिमाचल में होगी अगलें एक हफ्ते बारिश,मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक जारी किया येलो अलर्ट
Top Tags