हिमाचल प्रदेश के सोलन से बड़ी खबर सामने आ रही है हिमाचल प्रदेश में नए साल पर धमाका हुआ है। नये साल को लेकर हिमाचल प्रदेश में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक न्यू ईयर मनाने पहुंचे हुए हैं।बतादें सोलन के नालागढ़ के पुलिस स्टेशन की दीवार के पास सुबह करीब 9.15 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से पुलिस स्टेशन, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन और मार्केट कमेटी के भवन की खिड़कियों के शीशे टूट गए। वही धमाके की सूचना मिलते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। धमा/के का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय हुए इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के कारण पुलिस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस जोरदार धमाके के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक धमाके की गूंज काफी दूर तक महसूस की गई।
वही धमा/के के वक्त मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह धमाके के जगह से थोड़ी दूरी पर बैठा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ. हालांकि, किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन धमाके से पूरी इमारत कांप उठी और 16 एमएम मोटे शीशे टूटकर नीचे गिर गए. उसने बताया कुछ देर तक धुएं और धूल की वजह से कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था. धमाके की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है
Top Tags