हिमाचल में ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके वजह से ऊँची चोटिया सफेद चादर ओढ़ ली है जिससे नजारे मनमोहक तो बने हैं

 

लेकिन ठंड भी काफी बढ़ गई है. लगने लगा है अब हिमाचल की सुंदरता वापस से लौट आई है इसका आंनद सबसे ज्यादा वहा के पर्यटक ले रहे है

 

इस बर्फबारी के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है लेकिन पर्यटकों में बर्फबारी को लेकर उत्साह भी बना हुआ है

 

मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी, प्रदेश में ठंड का प्रकोप और भी बढ़ता जाएगा

 

बता दें रोहतांग सहित कुंजुम, शिंकुला व बारालाचा में एक से डेढ़ फीट हिमपात हुआ किन्नौर, चंबा, और लाहौर स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज भी ताजा हिमपात हुआ।

 

लाहौर स्पीति के रोहतांग दर्रा , बारालाचा के साथ शिंकुला दर्रा में दो फिट बर्फबारी हो चुकी है, गोंदला में सवा फिट और केलांग में भी एक एक फिट बर्फ गिर गई है। किन्नौर की ऊंची चोटियों में आज सुबह से ही बर्फ बारी हो रही है

 

हिमपात के कारण कुंजुम दर्रे ने मनाली-काजा, बारालाचा दर्रे ने मनाली-लेह, जबकि शिंकुला दर्रे ने मनाली-जांस्कर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया है

 

मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह वाहन चालक फंस गए हैं। जांस्कर से मनाली आने वाले वाहन कर्गेया में, जबकि काजा से मनाली आने वाले वाहन लोसर में फंस गए हैं।

 

हालांकि हिमपात की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन वाहन चालकों को अभी राहत नहीं मिली है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24