हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की हैं, बतादें शिमला के पीटर हॉफ में निदेशालय स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पूर्ण साक्षर हिमाचल समारोह और उल्लास मेले 2025 का आयोजन किया गया. इसमें CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया. समारोह के दौरान हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास को लेकर प्रेजेंटेशन दी गई और भविष्य में क्वालिटी एजुकेशन की तरफ फोकस करने का सरकार ने दावा किया.यह कार्यक्रम निदेशालय स्कूल शिक्षा द्वारा आयोजित किया गया था, इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ”साल 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, जिसके चलते आज प्रदेश साक्षर राज्य बना है. अब सरकार का फोकस गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश को आगे ले जाना है जिसके लिए सरकार ने डे बोर्डिंग स्कूल, पहली क्लास से इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई सहित कई और कदम उठाए हैं. साथ ही आगे भी कई सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार का फोकस गुणात्मक शिक्षा पर है और इस दिशा हम में लगातार प्रयास कर रहे हैं,उन्होंने खुशी जताते हुए कहा पूर्ण साक्षर राज्य हिमाचल प्रदेश दूसरों के लिए आदर्श बनकर उभरा है। यह उपलब्धि राज्य सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों और हिमाचलवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
Top Tags