हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। आज सुबह धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम अलर्ट मोड में आ गई औऱ हाईकोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात शख्स ने भेजी है। ईमेल मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी।सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की टीम ने पूरे परिसर की गहन जांच की। सुरक्षा के मद्देनज़र हाईकोर्ट की निगरानी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान और जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी दो बार हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
Top Tags