सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को और सुंदर व विस्तार के लिए स्थानीय प्रशासन समय-समय पर कदम उठाता रहा है।
वही हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ‘हिम चंडीगढ़’ के नाम से नया वर्ल्ड क्लास शहर बनाएगी.
ये नया शहर चंडीगढ़ की सीमा के समीप बद्दी में बनाया जाएगा.
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शिमला में पीटरहॉफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर’ के तहत सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम के द्वितीय चरण का शुभारंभ करने के बाद ये एलान किया.
पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश मे यह शहर बसाया जा रहा है,
हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने इसको मंजूरी दे दी है
सरकार इसे प्लांड रेजिडेंशियल सिटी के साथ कॉमर्शियल हब के रुप में डेवलप करेंगी।
पंजाब के मोहाली में न्यू चंडीगढ़ बसाया जा चुका है वही हिमाचल सरकार का दावा है कि बद्दी चंडीगढ़ रोड पर शीतलपुर को वर्ल्ड क्लास टाउनशिप के रुप में विकसित किया जाएगा
इससे आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी विकास से जोड़ा जाएगा।
Top Tags