श्रीनगर में भारी बर्फबारी..एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द,बढ़ी ठंड

पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी ने पर्यटकों के लिए खुशी के साथ साथ परेशानी भी खड़ी कर दिया है जहां पर्यटक बर्फबारी का नजारा देखने के लिए पहाड़ो की तरफ रुख कर रहे थे वही अब श्रीनगर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बंद किए जा चुके है और हवाई सेवाओं पर भी बर्फबारी का असर देखने को मिला है. खराब मौसम के कारण मंगलवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं. इनमें इंडिगो की 6, अकासा की 2 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 3 उड़ानें शामिल हैं.

 

ताजा भारी बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, बतादें श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है। हाईवे पर काजिगुंड से बनिहाल के बीच भारी बर्फ जमी है, जिसके कारण हाईवे पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद है। मशीनों से बर्फ हटाने का काम जारी है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

मौसम की ताजा जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट श्रीनगर के हेल्पलाइन नंबर 0194-2450022, 2485396, 18001807091 या 103 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं रामबन क्षेत्र के लिए टीसीयू रामबन के नंबर 9419993745 और 1800-180-7043 जारी किए गए हैं

 

IMD  के अनुसार मौसम की यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलने के कारण उत्तर भारत के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है । पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में फिर से ठंंड बढ़ गई है। आज यानी मंगलवार 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके चलते बर्फबारी और भी बढ़ सकती है । IMD श्रीनगर के अनुसार आगामी 29 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। ठंड औऱ भी बढ़ने की संभावना है, मौसम को देख कर ही पहाड़ो की तरफ रुख करें, फिलहाल बारिश और बर्फबारी से घाटी के लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं।