31 अगस्त से उत्तर भारत में भारी बारिश और बा/ढ़ का अलर्ट

“भारतीय मौसम विभाग ने 31 अगस्त 2025 से लेकर सितंबर के पहले सप्ताह तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और राज्य सरकारें बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।”

इस साल मानसून ने पूरे देश में जबरदस्त वर्षा दर्ज कराई है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगभग हर जगह तेज बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश की संभावना के चलते मौसम विभाग ने 37 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें बांसवाड़ा, भरतपुर, कोटा, उदयपुर जैसे जिले शामिल हैं जहाँ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

बारिश की इस तीव्रता और बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी सभी जरूरी तैयारियां कर रहे हैं ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। मानसून का असर आने वाले हफ्तों तक बना रह सकता है, जिससे सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।