पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

आय से अधिक संपत्ति मामलें में पंजाब के पूर्व मंत्री शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम मजीठिया की  जमानत याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी,  इसके साथ ही यह भी उम्मीद किया जा रहा है कि आज आवेदन पर फैसला भी आ सकता है। इसके साथ ही उनकी टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर  पोस्ट शेयर कर तरनतारन के वोटरों से अपील की है जिस वजह से उनके वर्करों मे जोश आएगा।

X पर पोस्ट में मजीठिया ने लिखा है, गुरु साहिब की दया दास पर कृपा है आशा करता हूं कि आप सब भी अच्छे होंगे ये तरनतारन का जो उपचुनाव हो रहे है इसके नतीजें बड़ा असर डालेंगे । इसलिए बॉडर वालों माझे वालों जब भी इतिहास के पन्ने पलटें जाएगे तो तुम्हारी कुर्बानी तुम्हारा रोल तुम्हारा जज्बा तुम्हारी हिम्मत का जिक्र होता है।

बतादें 3 बार विधायक रह चुके बिक्रम मजीठिया को 25 जून 2025 विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया को आय से अधिक संपत्ती मामले में सुबह अमृतसर में उनके निवास से गिरफ्तार किया गया था इसके बाद टीमों ने हिमाचल , दिल्ली और यूपी समेत 25 जगहों पर दबिश देकर उनकी प्रापर्टी की पहचान की है इसके बाद से मजीठिया जेल में ही है छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस, संपत्ति के दस्तावेज़ और वित्तीय रिकॉर्ड ज़ब्त किए थे। बतादें 2021 में पहली बार उनका नाम NDPS केस में भी जुड़ा था , इसके तहत केस दर्ज किया गया था मजीठिया पर आरोप लगा था कि मजीठिया की ड्र/ग तस्क/रों से साठगांठ थी, वही शुक्रवार को करीब 1 घंटे तक पंजाब एंड हरीयाणा हाईकोर्ट मे मजीठिया पर सुनवाई के दौरान फैसला सुनाते हुए मजीठिया को कोई राहत नहीं दी और उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।