HDFC बैंक ने ग्राहकों के लिए बढ़ाए लॉकर और ATM चार्ज, जानिए नए नियम

अब HDFC बैंक के  ग्राहकों को अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी।  बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए दो बड़े बदलाव की घोषणा की है। HDFC बैंक ने अपने लॉकर चार्जेस बढ़ाने के साथ साथ ATM नियमों में भी बदलाव किया है। 1 अप्रैल से  बैक के नियमों में बड़े बदलाव करते हुए ग्राहको को तगड़े झटके दिए है। इन नियमों को आप भी जानिए-

 लॉकर चार्ज में भारी बढ़ोतरी

1 अप्रैल 2026 से HDFC बैंक के लॉकर किराए में 184% तक की बढ़ोतरी होगी। बैंक ने ‘मेट्रो प्लस’ नाम की नई कैटेगरी भी पेश की है।

  • मेट्रो शहरों में एक्स्ट्रा स्मॉल लॉकर का किराया 1,350 रुपये से बढ़कर 3,300 रुपये होगा।

  • शहरी इलाकों में स्मॉल साइज लॉकर का किराया 1,650 रुपये से बढ़कर 4,000 रुपये हो जाएगा।

  • यह चार्ज सालाना और एडवांस में लिया जाएगा, जिस पर 18% GST अलग से लागू होगा।

एटीएम / यूपीआई कैश निकासी में बदलाव

1 अप्रैल 2026 से एचडीएफसी बैंक में UPI के जरिए ATM से कैश निकालना भी महंगा होगा।

  • अब UPI या कार्ड से ATM से निकाली गई रकम आपके महीने के फ्री 5 ट्रांजैक्शन में शामिल होगी।

  • अगर आप महीने में फ्री लिमिट से ज्यादा बार कैश निकालते हैं, तो हर बार 23 रुपये + लागू टैक्स देना होगा।

  • इसका मतलब है कि QR कोड स्कैन करके कैश निकालना भी अब सामान्य ATM विड्रॉल ही माना जाएगा।

बैंक का कहना है कि ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।