भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत ने न सिर्फ देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है
बल्कि खिलाड़ीयों की ब्रांड वैल्यू को भी नई उँचाइयों पर पहुंचा दिया है।
महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका टीम को 52 रन से करारी शिकस्त देकर
पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य शेफाली वर्मा को
लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बड़ी घोषणा की है.
आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने साल 2026 के लिए हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है.
हरीयाणा में एक नई जिम्मेदारी निभायेगी रेणु भाटिया
हरियाणा की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा अब हरीयाणा में एक नई जिम्मेदारी निभायेगी।
बतादें हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पंचकूला स्थित अपने कार्यालय में इसकी घोषणा की
आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि “हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप को भारत की झोली में डालने में निर्णायक भूमिका निभाई.
उन्होंने शेफाली को आयोग की 2026 के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की ।
साथ ही कहा कि “वह शेफाली और उनके परिवार से इस संबंध में बात करने के लिए उनके घर भी जाएंगी।
शूटर मनु भास्कर को भी महिला आयोग ने साळ 2024 में अपना ब्रांस एंबेसडर बना चुका है। इसके साथ ही हरियाणा के नीरज चोपड़ा भी ब्रांड एंबेसडर बन चुके है।
Top Tags