पंचकूला, 20 सितंबर: उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जातिया एवं पिछडे वर्ग कल्याण तथा अंतोदय (सेवा) विभाग के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए माताओं, बहनों और बेटियों के सामाजिक व आर्थिक सम्मान के लिए 25 सिंतबर को एक महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 25 सिंतबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की ऐप का शुभारम्भ करेंगे। उन्होने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कम/जोर पात्र महिलाओं को महीने के 2100 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए।
Top Tags