हरियाणा राज्यसभा चुनाव: संजय भाटिया ने दाखिल किया नामांकन

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है.बीजेपी उम्मीदवार संजय भाटिया ने नामांकन के आखिरी दिन चंडीगढ़ में  अपना नामांकन भर  दिया .

उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहे.

इस दौरान उनके साथ पार्टी हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा और डॉक्टर अर्चना गुप्ता मौजूद रहे.

बतादें पूर्व सांसद और बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवार संजय भाटिया ने नामांकन भरने  से पहले संत कबीर कुटीर पर CM  नायब सैनी से मुलाकात की.

वही कांग्रेस ने राज्सभा चुनाव के लिए कर्मवीर सिंह बौद्घ को अपना उम्मीदवार बनाया है

कर्मवीर सिंह बौध ने भी कांग्रेस ऑफिस में अपना नामांकन  पत्र भरा उनके साथ पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहें ।

बतादें कांगेस प्रत्याशी कर्मवीर सिंह का यह पहला चुनाव है।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामाकंन वापस लेने की आखिरि तारीख 9 मार्च है

और 16 मार्च को सुबह 9 बजें से शाम 4 बजें तक वोटिंग होनी है।