हरियाणा महिला आयोग ने खेल विभाग से सभी जिमों में महिला ट्रेनर्स की अनिवार्य नियुक्ति की मांग की है। आयोग ने खेल विभाग को पत्र लिखकर कहा कि पुरुष ट्रेनर्स वाले जिमों में जाने में असहज महसूस करती हैं। जिसके बाद अब हरियाणा की जिम में महिला ट्रेनर नियुक्त करने के आदेश दिए गए है। जिनके लिए महिला ट्रेनर को एक बैच तैयार करने की योजना पर भी आयोग काम कर रहा है। आयोग एक महिला ट्रेनर हायर करेगा, जो 25 युवतियों को जिम ट्रेनर के तौर पर एक्सपर्ट बनाएगा जिसके बाद वे महिलाएं जिम ट्रेनर के तौर पर नौकरी कर सकेगीं। इसके साथ ही आदेश की स/ख्ती से पालन के लिए 1 जनवरी 2026 के बाद जिम में छा/पेमारी की जाएगी।
इसके साथ ही हरियाणा मे सभी गर्ल्स हॉस्टल में राज्य महिला आयोग के संपर्क नंबर और ईमेल एड्रेस लिखे नोटिस बोर्ड लगेंगे। आयोग ने इस संबध में निर्देश दिए है।इसके पीछे रोचक कहानी है पंचकूला की एक छात्रा के साथ छे/ड़छा/ड़ की घटना होने के बाद उसने यह शि/का/यत PM ऑफिस को भेज दी जिसके बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन टीम के साथ कैपस में पहुंची । एक बाद एक हैरत करने वाली खबर यह रही कि किसी भी छात्रा को महिला आयोग के बारे में नही पता था कि यह क्या होता है। इसके बाद चेयरपर्सन ने विस्तार से बताया कि यह क्या होता फिर जा कर सभी छात्रों ने अपनी अपनी स/मस्या/एं उनको बतानी शुरु की।
हरियाणा प्री मैरिटल काउंसलिंग केंद्रों की शुरुआत
अब हरियाणा में विवाह पूर्व परामर्श केंद्रों की एक अनूठी पहल तेरे मेरे सपने की शुरुआत फऱीदाबाद -गुरुग्राम से हो चुकी है इस पहल का मुख्य उद्देश्य शादी से पहले युवाओं को मानसिक , भावनात्मक और सामाजिक रुप से तैयार करना है ताकि वे अपने रिश्ते को बेहतर तरीकें से समझे और एक सफल वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर सकें। इन केंद्रो पर विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा महिला आयोग की टीम नवंबर माह में केरल जाकर विवाह पूर्व परामर्श केंद्रों की कार्यस्थिति को समझेगा। फिर उसके अनुरुप हरियाणा के हर जिलें में ऐसे सेंटर की स्थापना होगी।
Top Tags