हरियाणा IPS केस: राहुल गांधी परिवार से मिलने पंहुचें, चिराग पासवान का भी आज दौरा

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर का मामला पूरे देश में फैलता जा रहा है राजनितिक दल से नेता उनके परिवार में सांत्वना देने के लिए आ रहें है इसी को लेकर आज कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ में दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिलें और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए IPS पूरण कुमार को श्रद्धां/जलि दी

इस बीच प्रदेश में बढ़ते विवा/द के बीच हरियाणा सरकार ने अफसरों को अ/ल/र्ट जारी किया है। बतादें हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्मह/त्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विरो/ध प्रद/र्शनों को देखते हुए, सरकार ने सोमवार रात पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अल/र्ट जारी किया है। सरकार ने सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है।

 

 

डीजीपी बदल दिए गए

हरियाणा के डीजीपी बदल दिए गए हैं। आईपीएस ओमप्रकाश सिंह को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। ओमप्रकाश दिवंगत अदाकार सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। इससे पहले सरकार ने देर रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया था।

 

चिराग पासवान भी आज शो/क जताने के लिए चंडीगढ़ आने वाले हैं

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी आज दोपहर डेढ़ बजें शो/क जताने के लिए चंडीगढ़ आने वाले है । वहीं परिवार और अनुसूचित समाज की तरफ से बनाई गई 31 सदस्य कमेटी की ओर से हुई महापंचायत के बाद चंडीगढ़ प्रशासन को 48 घंटे का अल्टी/मेटम भी आज खत्म होने वाला है। उन्होंने चेता/वनी दी थी कि अगर आरो/पियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन और उ/ग्र होगा।