जल संरक्षण के लिए हरियाणा सम्मानित: द्रौपदी मुर्मु ने दिया पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु ने दिल्ली में हरियाणा को राष्ट्रीय जल पुरस्कार दिया।

यह पुरस्कार हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को दिया गया पुरस्कार लेने के बाद

श्रुति चौधऱी ने कहा- राष्ट्रीय जल पुरस्कार में हरियाणा को तीसरा स्थान मिलना बड़े सम्मान की बात है।

उन्होने कहा राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु जी द्वारा दिया गया यह सम्मान हरियाणा की जनता की जागरुकता और हमारे किसानों की मेहनत को समर्पित है।

उन्होने कहा “बधाई हरियाणा” ये आपका पुरस्कार है।

बतादें केंद्र सरकार की ओर से घोषित राष्ट्रीय जल पुरस्कार में हरियाणा को 3 अलग अलग कैटेगरी में 4 ऑवर्ड मिले है

इसके साथ ही यह उपलब्धि राज्य में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और सिंचाई दक्षता को लेकर चलाए जा रहें अभियानों का ही परिणाम है।

राज्य सरकार द्वारा जल ही जीवन है अभियान और सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं ने इस दिशा में बड़ा योगदान दिया है।