हरियाणा सरकार का फोकस : बनेंगे 5500 यूथ क्लब

हरियाणा सरकार ने युवाओं को संगठित करने और उन्हें गांव के विकास की धारा से जोड़ने के लिए एक नई ऐतिहासिक और महत्वकांक्षी योजना शुरू की है। 31 दिसंबर 2025 तक हर जिले में 250 युवा क्लब गठित करने का लक्ष्य है, जिससे प्रदेशभर में करीब 5500 नए युवा मंडल (यूथ क्लब) अस्तित्व में आएंगे। कुल 7356 गांवों में यह नेटवर्क ग्रामीण युवाओं की शक्ति और कर्तव्यबोध को नया मंच देगा।

बतादें यह पहल युवा अधिकारिता एवं उद्दमिता विभाग के तत्वाधान में शुरु की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनमें नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का विकास करना है।

 

मिशन और उद्देश्य

योजना का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, सेवा और जागरूकता जन्माना है। यूथ क्लब के सदस्य समाज में न/शा, कन्या भ्रूण ह/त्या, अंधविश्वास जैसी समस्याओं के खिलाफ अभियान चलाएंगे तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। इन क्लबों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण, रक्तदान, स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण के आयोजन होंगे। इसके अलावा रक्तदान  शिविरों का आयोजन कर जीवन बचाने में मदद करना ग्रामिण महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और कार्य़शालाएं आयोजित करना, महापुरुषों की जयंतियो पर कार्य़क्रम का आयोजन कर युवाओं मे देशभक्ति का संचार करना व जागरुकता सेमिनार करना होगा

 

सदस्यता और पंजीकरण  के नियम ?

सदस्य बनने की उम्र सीमा: 1 अप्रैल 2025 को 15-29 वर्ष

10-20 सदस्य प्रत्येक क्लब में, जिनमें से कम-से-कम 20% अनुसूचित जाति/ओबीसी वर्ग से

सभी सदस्य My Bharat पोर्टल पर पंजीकृत होने जरूरी

पुरस्कार विजेता युवाओं को प्राथमिकता

क्लब का पंजीकरण हरियाणा सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत 100 रुपये शुल्क पर

सक्रिय क्लब को प्रतिमाह 500 रुपये वित्तीय सहायता (कम-से-कम 1 बैठक और   2 गतिविधियां अनिवार्य)

 

डिप्टी कमिश्नर करेंगे निगरानी

इसके साथ ही हर जिले में डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में समिति क्लबों की निगरानी करेगी