हरियाणा सरकार का फैसला मिड-डे मील की खाद्य सामग्री पंचकूला से मिलेगी

हरियाणा सरकार ने  मिड डे मील के तहत शिक्षा निदेशालय ने बड़ा बदलाव किया है। भारत में सरकार द्वारा प्रायोजित एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य पूरे देश में स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार करना और शिक्षा में सामाजिक और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना है। मिड डे मील  का उद्देश्य बच्चों को प्रतिदिन कम से कम एक पौष्टिक भोजन (दोपहर का भोजन) उपलब्ध कराना हैॉ इसके तहत हरियाणा सरकार ने फैसला लिया अब प्रदेश के स्कूलों में 1 से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील के तहत मिलने वाली खाद्य सामग्री पंचकूला से आएगी यानी शिक्षा निदेशालय का पंचकूला स्थित हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच 6 अगस्त 2026 तक अनुबंध हो चुका है।

एग्रो इंडस्ट्रीज के साथ एक साल के लिए समझौता

शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि एग्रो इंडस्ट्रीज के साथ एक साल के लिए समझौता किया गया है। इस दौरान चावल, दाल, तेल, मसाले, नमक और अन्य जरूरी सामग्री सीधे एग्रो इंडस्ट्रीज के स्टोर से सरकारी स्कूलों तक भेजी जाएगी। इसके साथ ही हर सामग्री को भेजने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। अनुबंध के तहत जिले के 608 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 77.77 हज़ार विद्यार्थियों को मिड डे मील के तहत खाद्य सामग्री के 25 आइटम उपरोक्त लिमिटेड की तरफ से भेजे जाएंगे।

 

बतादें इसका कारण यह है कि पहले मिड डे मील के तहत खाद्य सामग्री हरित स्टोर से भेजी जाती थी। लेकिन गुणवत्ता को लेकर कई तरह की शिकायतें निदेशालय पहुंची तो उन्होंने पत्र जारी कर इस बार खाद्य सामग्री के लिए पंचकूला स्थित हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भेजने के आदेश दिए हैं।