हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: जौ-गेहूं बीज पर सब्सिडी

हरियाणा सरकार ने रबी सीजन मे किसानों के लिए बड़ा कदम उठाया है, प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटे अनाज और गेहूं) योजना के तहत जौ और गेहूं के बीज पर अनुदान देने का फैसला लिया है।  इसके तहत एक ओर जौ के बीज वितरण और प्रदर्शन प्लांट पर जहां 7 जिलों में सब्सिडी दी जाएगी, वहीं गेहूं के बीज पर अनुदान का लाभ 8 जिलों के किसानों को मिलेगा।

सरकार ने प्रदेश के 7 जिलों को जौ के बीज पर अनुदान के लिए चुना है, उनमें पंचकूला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हिसार, झज्जर और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में किसानों को जौ के बीज वितरण के साथ-साथ प्रदर्शन प्लांट, पौध एवं मृदा संरक्षण प्रबंधन से जुड़े कार्यों पर भी सहायता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया आसान

दोनों फसलों के लिए किसानों को हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट agriharyana.gov.in पर आवेदन करना होगा। जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (गेहूं) योजना के तहत हरियाणा के 8 जिलों अंबाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, मेवात, पलवल, चरखी दादरी और रोहतक के किसानों को अनुदान का लाभ मिल सकेगा।  इसके साथ ही, हर जिले के कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक कृषि अधिकारी, उप-मंडल कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक के कार्यालयों में जानकारी और सहायता उपलब्ध रहेगी।