हरियाणा सरकार ने राज्य के 1.20 लाख अस्थायी कर्मचारियों को जल्द ही जॉब सिक्योरिटी देगी।
अब जल्द ही इन कमर्चारियो को नौकरी की सुरक्षा मिलने वाली है
इसके लिए एक विशेष पोर्टल तैयार कर लिया गया है, जिसके माध्यम से कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी अगले सप्ताह इस पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।
पहले दो विभागों में ट्रायल, अगले हफ्ते होगा लॉन्च
पोर्टल को पहले दो विभागों में परीक्षण के तौर पर शुरू किया जाएगा।
इन विभागों में सफल परीक्षण के बाद इसे सभी विभागों, बोर्डों और निगमों में लागू कर दिया जाएगा।
यह कदम कर्मचारियों को स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
कर्मचारियों की सहूलियत के लिए बनाया गया पोर्टल : खुल्लर
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पोर्टल तैयार करने की जिम्मेदारी अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को सौंपी थी।
उनके प्रयासों से मंगलवार को पोर्टल का काम पूरा कर लिया गया। यह पोर्टल अगले सप्ताह से शुरु होने की संभावना है इसे HR Department ने तैयार कर लिया है। खुल्लर ने यह भी बताया कि पोर्टल से संबंधित जानकारी के लिए सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दिए गए हैं।
हाल ही में राज्य सरकार ने यह घोषणा की थी कि HKRN के तहत 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी। अब उसी वादे को आगे बढ़ाते हुए इस नई पोर्टल प्रणाली को शुरू किया जा रहा है।
Top Tags