हरियाणा के लिए शनिवार का दिन एक और बड़ी सौगात लेकर आया है, उपहार में PM नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हरियाणा को दी है, बतादें फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली 8 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस आज 8 नवंबर से पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। रेलवे ने उद्घाटन के दिन इसे विशेष नंबर 02661/02662 के साथ चलाने का निर्णय लिया है, रेलवे ने इन नंबरों को अपने CRIS सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है, उद्घाटन के बाद ट्रेन अपने नियमित संचालन पर आ जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस ट्रेन का उद्घाटन किया
बतादें प्रधानमंत्री मोदी ने इस ट्रेन का उद्घाटन वाराणसी में कर दिया है, इससे पहले हरियाणा में चलने वाली ट्रेने अंबाला तक ही सीमित थी । यह वंदे भारत एक्सप्रेस देश में अब तक चलने वाली 16 कोच वाली ट्रेनों से अलग होगी, क्योंकि इसमें केवल 8 कोच होंगे। इनमें 6 चेयर कार और 2 एक्जीक्यूटिव क्लास डिब्बे शामिल हैं। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री और एक्जीक्यूटिव डिब्बे में 52 यात्री बैठ सकेंगे, जिससे ट्रेन में कुल 572 सीटें उपलब्ध होंगी। ट्रेन के किराए को लेकर भी मंथन जारी है और जल्द ही इसकी जानकारी सिस्टम पर अपलोड कर दी जाएगी।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
नई वंदे भारत एक्सप्रेस का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्वागत समारोह के लिए पंडाल लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। फिरोजपुर से आने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म 1 पर, जबकि दिल्ली से लौटने वाली ट्रेन को प्लेटफार्म 7 पर ठहराव दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबित नई वंदे भारत ट्रेन का फिरोजपुर कैंट प्रस्थान 08.05 बजें है। अंबाला कैंट स्टेशन पर दोपहर 12.18 बजें पहुंचेगी जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा।
नई वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल
फिरोजपुर कैंट प्रस्थान 08:05 बजे फरीदकोट आगमन 08:43,
प्रस्थान 08:45 बठिंडा जं. आगमन 09:30,
प्रस्थान 09:35 धूरी जं. आगमन 10:43,
प्रस्थान 10:45 पटियाला आगमन 11:25
प्रस्थान 11:27 अंबाला कैंट आगमन 12:18
प्रस्थान 12:20 कुरुक्षेत्र नं. आगमन 12:48
प्रस्थान 12:50 पानीपत जं. आगमन 13:25
प्रस्थान 13:27 दिल्ली जं. आगमन समय 15:05 बजे
इस नई वंदे भारत ट्रेन न केवल यात्रियों की सुविधा मिलेगी, बल्कि दिल्ली हरियाणा पंजाब रुट पर कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।
Top Tags