हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के अनिश्चिकालीन हड़ताल के बाद अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई . मरीज दवाई लेने के लिए दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार (8 दिसंबर) से शुरू थी. डॉक्टरों ने घोषणा की थी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो बुधवार (10 दिसंबर) से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. वहीं हरियाणा सरकार ने सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल पर ESMA लागू किया. साथ ही No Work No Pay लगा दिया है सरकार के एक्शन के बाद भी डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी..
सरकारी डॉक्टरों की सरकार के साथ होगी मीटिंग
वही अब सरकारी डॉक्टरों को सरकार ने मीटिंग के लिए बुला लिया है। यह मीटिंग आज गुरुवार को दोपहर बाद 4 बजें चंडीगढ़ मे होंगी इसके साथ ही कल ही सरकार ने डॉक्टरों की 4 में से 3 मांगे मान ली थी । वही डॉक्टरों की मांगे सरकार द्वारा मांने जाने के बाद पुलिस ने पंचकूला में पुलिस धरना हटाने पहुचं गई है इस दौरान पुलिस ने कहा कि सिर्फ 3 डॉ. ही धरने पर बैठे और बाकी के डॉ. अपने काम पर जाएं।
लेकिन डॉक्टरों ने उनकी बात नही मांगी इस बीच पुलिस और HCMCA के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया के साथ तीखी बहस हो गई। उन्होंने पुलिस से कहा जब तक मीटिंग नहीं हो जाती है तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे। वही डॉक्टरों के हड़ताल का पूरा मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गई है। डॉक्टरों की हड़ताल के बाद अब इंटर्न भी मरीजों का इलाज कर रहें है।
Top Tags