हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर दी है।
वित्त विभाग ने आदेश जारी कर महंगाई भत्ता (डीए) और (डीआर) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है
अब यह दर 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई हैं। बढ़ी हुई दरें पहली जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।
बतादें हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सातवें वेतन आयोग की संरचना के अनुसार
वेतन और पेंशन या पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वालों को मूल वेतन और पेंशन के मौजूदा
देय महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को मौजूदा 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डीए और डीआर की बढ़ी हुई दर का भुगतान अक्तूबर माह के वेतन
और पेंशन के साथ किया जाएगा, जबकि जुलाई से सितंबर माह के एरियर का भुगतान नवंबर में किया जाएगा।
तकरीबन 6 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा
करीब 6 लाख नियमित कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा. सरकार के मुताबिक 3 लाख कर्मचारी और इतने ही पेंशनर्स इससे प्रभावित होंगे
बतादें बढ़ा हुआ भत्ता अक्टूबर 2025 के वेतन और पेशन के साथ दिया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई से सिंतबर का बकाया राशि भी खाते में जमा किया जाएगा।
जानकारी ये भी है कि बकाया राशि नवंबर में सैलरी के साथ आयेगी
वहीं अप्रैल 2025 में सरकार ने भत्ता 53% से 55% किया था तब 2 फिसदी बढोतरी की गई थी
वही अब 3 फीसदी का इजाफा करके कर्मचारियों को सरकार ने खुश कर दिया है।
Top Tags