पंजाब के सीएम भगवंत मान तबीयत खराब होने की वजह से बीते 4 दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं इसी को लेकर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और सीएम भगवंत मान का हालचाल जानने के लिए उनसें मुलाकात की। मुख्यमंत्री सैनी ने CM भगवंत मान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।आपको बतादें दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई, इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में बा/ढ़ के हाला/तों की जानकारी ली और कहा कि बा/ढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात में हरियाणा पंजाब के साथ खड़ा है। इस दौरान CM नायाब सैनी ने पंजाब सीएम को हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया और कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणावासी सं/क/ट की इस घड़ी में पंजाब के साथ है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाब के इस स्थिति से जल्द उ/बर/ने और पंजाब सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, वही डॉक्टरों के अनुसार मुख्यमंत्री मान के सेहत मे अब सुधार हो रहा है, और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24