आज हरियाणा दिवस है. 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया हरियाणा आज 60वां जन्मदिन मना रहा है.
हरियाणा पंजाब से अलग होकर देश का 17वां राज्य बना।
बतादें आज ही की तारीख 1 नवंबर 1966 के हरियाणा पंजाब से अलग होकर अलग राज्य बना था.
60वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत तमाम बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी.
इसके साथ ही हरियाणा सरकार के 4 बड़े फैसले लिए जा सकते है।
हरियाणा सरकार के 4 बड़े फैसले: आज स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार आज चार बड़े फैसले ले सकती है.
पहला है पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत. हरियाणा सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। अब प्रदेश में रजिस्ट्री पूरी तरह पेपरलेस प्रणाली से होगी.
दूसरा मिड-डे मील में पिन्नी और खीर मिलेगी. ये व्यवस्था 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी.
तीसरा महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सहायता राशि. 8 लाख महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे
और चौथा है सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए ‘सुविधा 2.0’ पोर्टल लॉन्च करने की भी घोषणा की है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं:
हरियाणा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा “आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! इन सभी क्षेत्रों ने भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्वर करे कि ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी विकास यात्रा में निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें। मैं इन सभी प्रदेशवासियों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
पीएम मोदी ने दी बधाई:
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा “हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को बहुत-बहुत बधाई। यह ऐतिहासिक धरती हमारे किसान भाई-बहनों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन से देशभर के लिए एक मिसाल रही है। प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे इस प्रदेश के विशेष अवसर पर मैं हर किसी की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”
सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं:
हरियाणा के CM नायब सैनी ने भी हरियाणा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. “हरियाणा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परिश्रमी जनता की अदम्य ऊर्जा का प्रतीक है। हरियाणा की यह वीरभूमि साहस, समर्पण और मेहनत की मिसाल रही है, जहाँ किसानों ने अन्न के भंडार भरे, खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर तिरंगा लहराया और वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अद्वितीय शौर्य दिखाया। आज हरियाणा केवल परिश्रम की धरती नहीं, बल्कि प्रगति, शिक्षा, खेल और औद्योगिक विकास का अग्रदूत बन चुका है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए, हरियाणा ‘विकसित हरियाणा’ के निर्माण में दृढ़ता और समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।”
भूपेंद्र हुड्डा ने दी बधाई:
हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने भी सूबे के स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा “सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई।”
हरियाणा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
इसके साथ ही हरियाणा स्थापना दिवस पर आज से पंचकूला में हरियाणा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन यवनिका गार्डन सेक्टर-5 में किया जा रहा है. हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन दिन तक चलने वाले इस स्थापना दिवस का शुभारंभ सुबह दस बजे के करीब किया।
Top Tags