हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, कांग्रेस लाया अविश्वास प्रस्ताव

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। सदन के पहले दिन खास बात यह रही की सीएम नायब सैनी सदन में केसरिया रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे। दोपहर लंच के बाद सदन के पहले दिन ही कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाया, जिसे स्पीकर हरविंदर कल्याण ने स्वीकार कर लिया है। शुक्रवार को सदन की दूसरी सिटिंग में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसकी जानकारी स्पीकर ने दी उन्होंने कहा 19 दिसंबर को इस पर चर्चा होगी।

इससे पहले सदन की शुरुआत में मंत्री अनिल विज ने नेता प्रतिपक्ष बनने पर भूपेन्द्र हुड्डा को शायराना अंदाज में बधाई देते हुए कहा- हवाएं लाख मुखालिफ हो दिया वही जलेगा जो जिद्द पर अड़ा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा।

हरियाणा विधान सभा का शीतकालीन सत्र 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 3 बैठकें होंगी। बैठक के बाद सीएम सैनी ने कहा- विपक्ष हाउस का समय बढाने की बात कह रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के बाद दूसरा सत्र 6 माह के बाद होना अनिवार्य है। 26 फरवरी को 6 माह होने हैं उसके बावजूद सरकार ने शीतकालीन सत्र बुलाया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम सैनी ने कहा कांग्रेस सरकार ने कम सत्र बुलाए। सदन में कांग्रेस के 5 विधायक हरी रंग की जैकेट पहनकर पहुंचे थे।