तरनतारन विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद हरमीत सिंह संधू ने आज विधायक पद की शपथ ले ली है । 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में हरमीत सिंह संधू आम आदमी पार्टी से 12091 वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे। आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई तरनतारन विधानसभा सीट से हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की थी।
उन्होंने अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को हराया था। 14 नवंबर को आए चुनाव नतीजों में हरमीत सिंह संधू को विजेता घोषित किया गया। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने विधायक पद की शपथ लेने के लिए हरमीत सिंह संधू को चंडीगढ़ बुलाया। संधू आज सुबह ही तारनतारन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। हरमीत सिंह संधू को सुबह करीब 11.30 बजे विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाई । इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कई नेता मौजूद रहें। इससे पहले संधू ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की थी । हरमीत सिंह संधू अपना पहला विधानसभा सेशन श्री गुरु तेग बहादुर के शताब्दी समारोह के मौके पर श्री आंनदपुर साहब में अटैड़ करेगे वही आज स्पीकर ने उन्हें बधाई दी औऱ मुहं मीठा करवाया।
Top Tags