हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, राज्यपाल ने जारी किया नोटिफिशन

आज से हरियाणा का 23 वां जिला हांसी बन गया है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को आधिकारिक तौर पर नया जिला घोषित कर दिया है जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है सोमवार को राज्यपाल असिम घोष ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी है।  जिसमें लिखा गया है कि राज्यपाल अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए हांसी को नया जिला बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने 16 दिसंबर को कहा था की हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन एक सप्ताह में जारी होगा।

बतादेंहांसी को हिसार से काट कर बनाया गया है। हिसार का चौथा जिला अब हांसी बन गया है इससे पहले  भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद हिसार से जिला बनाए जा चुके है। मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 और हरियाणा भू-राजस्व अधिनियम 1887 की शक्तियों के तहत हिसार जिले की सीमाओं को परिवर्तित किया गया है। इसके साथ ही उपमंडलों की संख्या बदली गई है।वहीं अब हांसी में हांसी और नारनौंद उपमंडल शामिल होंगे अब हिसार जिले की सीमाएं कम हो जाएगी ।

वहीं, अब जल्दी ही हांसी में डीसी और अन्य जिला स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति होगी। अग्रिम आदेशों तक हांसी में डीसी की नियुक्ति के आदेशों का इंतजार रहेगा।