गोल्डन टेंपल में ” गुरु श्री हर राय साहिब जी” का गुरता गद्दी दिवस मनाया गया

अमृतसर:  सिखों के सातवें पातशाह गुरु श्री गुरु हर राय साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस आज गोल्डन टेंपल में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जहां बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी।

गोल्डन टेंपल के हजूरी रागी ज्ञानी बलजीत जी ने रस पूर्ण कीर्तन कर संगत को गुरुबाणी से जोडा।

उन्होने गुरु साहिब जी के जीवन और उपदेशों विचार साझा करते हुए सभी को गुरता गद्दी दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर शिरोमणि कमेटी की ओर से गुरु साहिब के गुरता गद्दी दिवस को ‘पर्यावरण दिवस’ के रूप में भी मनाया गया।

SGPC  प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुसार  गोल्डन टेंपल में पौधें लगाए गए।