Mata Vaishno Devi के लाखों भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मां वैष्णो देवी की प्राचीन और स्वर्ण जड़ित गुफा के कपाट खोल दिए जाएंगे।
यह वही पवित्र गुफा है, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं।
मकर संक्रांति के दिन पूजा-अर्चना के बाद पुजारी और पंडित गुफा के कपाट खोलेंगे।
इस शुभ अवसर पर श्राइन बोर्ड के CEO अंशुल गर्ग, अन्य अधिकारी, और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
ख़ास बात ये है कि सबसे पहले गुफा में प्रवेश करने का सौभाग्य CEO, पंडितों और पुजारियों को मिलेगा।
इसके बाद ही श्रद्धालु गुफा के दर्शन कर पाएंगे।
मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी: खुल रहे हैं स्वर्ण जड़ित गुफा के कपाट!
Mata Vaishno Devi की प्राचीन गुफा सिर्फ जनवरी महीने में ही खुलती है
मां वैष्णो देवी की यह प्राचीन गुफा सिर्फ जनवरी महीने में ही खुलती है,
और भक्तों को पूरे महीने इस गुफा में प्रवेश का मौका मिलता है, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
परंतु, श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने पर प्राचीन गुफा में जाना सीमित किया जा सकता है।
बता दें कि इस स्वर्ण जड़ित गुफा के कपाट मकर संक्रांति पर खोलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
पहले के समय में मां वैष्णो देवी की यात्रा गर्मियों तक सीमित रहती थी, और सर्दियों में यह गुफा बंद कर दी जाती थी।
यह परंपरा आज भी निभाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि इस गुफा के दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
इस गुफा में प्रवेश करना हर श्रद्धालु के लिए जीवन का सबसे अनमोल अनुभव होता है।
दर्शन करने से पहले जान लें ये खास बातें :
गुफा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड की गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
भीड़ अधिक होने पर दर्शन सीमित हो सकते हैं।
तो अगर आप भी मां वैष्णो देवी की इस पवित्र गुफा के दर्शन करने का सपना देख रहे हैं,
तो मकर संक्रांति पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यह अवसर साल में सिर्फ एक बार आता है,
जब श्रद्धालु मां की इस प्राचीन गुफा के दर्शन कर सकते हैं।
क्या आप तैयार हैं मां के दरबार की इस अनोखी यात्रा के लिए?