राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने न/शा विरोधी पैदल यात्रा का नेतृत्व किया

फिरोजपुर जिले में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने न /शों के खिलाफ पैदल यात्रा का नेतृत्व किया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सहित इस यात्रा में कई नेता शामिल  रहे. इसके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा सहित कई नेता शामिल रहे। यात्रा सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए।

डेरा ब्यास मुखी ने राज्यपाल द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद किया और नशे के खिलाफ पैदल यात्रा मे आम जनता को शामिल होने की अपील की। इस यात्रा में भाजपा और अकाली दल के नेताओं का साथ देखना राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुखबीर सिंह बादल ने राज्यपाल की पहल की तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम पार्टी से ऊपर उठकर लिया गया है। उन्होंने पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने पर जोर दिया और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेता न/शा बेचने वालों से पैसे लेते हैं और उन्हें संरक्षण देते हैं। बादल ने कहा कि उनकी सरकार आने पर पंजाब में एक भी गैंग/स्टर बचेगा नहीं और सभी अपरा/धियों को पकड़कर कानून के सामने लाया जाएगा। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी है और यहां न/शा खत्म करने की बजाय बार-बार राजनीति खेली जाती है उन्होने कहा राज्यपाल की यह पहल न/शे के खिलाफ लड़ाई में एक सकारात्मक कदम  है।