पंचकूला, 6 नवंबर –पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में प्रथम भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जिला गली क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। छह दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 116 टीमें भाग ले रही हैं।इस अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं मैदान में उतरकर खेल के कुछ पल उनके साथ साझा किए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा। उनके साथ हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।
Top Tags