हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में आज से दो दिन की डॉक्टरों की हड़ताल शुरु हो गई। हरियाणा के डायरेक्ट एसएमओ भर्ती सहित विभिन्न मांगे पूरी न होने के विरोध में प्रदेश भर में सरकारी डॉक्टर आज से 2 दिन 8-9 दिसंबर को हड़ताल पर रहेगे। इस एलान के बाद से सरकार अस्पतालों में हड़ताल का व्यापक असर दिखने लगा। हड़ताल के बाद ओपीडी, पोस्टमार्टम, इमरजेंसी, ऑपरेशन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं पर असर दिखने लगा इसके वजह से मरीजों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्वास्थ विभाग ने मामले को साफ करते हुए कहा कि इसका असर मरीजों पर नही पड़ने दिया जाएगा उनको कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
एसोसिएशन एसएमओ पदों पर सीधी भर्ती का भी विरो/ध कर रहा
एसोसिएशन एसएमओ पदों पर सीधी भर्ती का भी विरोध कर रहा है और इस बात पर ज़ोर दे रहा है कि पदोन्नति ही करियर में उन्नति का मुख्य ज़रिया बनी रहनी चाहिए। एचसीएमएसए ने इससे पहले 27 नवंबर को दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल की थी। हालांकि, प्रमुख मांगें अनसुलझी रहीं।
वही हड़ताल से पहले स्वास्थ विभाग ने सभी सिविल अस्पतालों के साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ केंद्रो मे आपातकालीन व्यवस्थाएं लागू कर दी है
Top Tags