चंडीगढ़- चंडीगढ़ के पंजाब भवन में देर रात अफसरों और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के बीच बैठक चली । बैठक के बाद किसानो के मांगों पर सहमति बनी जिसके बाद किसानों ने 20 दिसंबर को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया है। संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है बैठक में पंजाब सरकार के अफसरों ने किसानों की उन मांगों पर सहमति जताई जो राज्य सरकार से संबंधित थीं।
किसानों की प्रमुख मांगों में खनौरी और शंभू बॉर्डर पर हुए नुकसान की भरपाई, पुलिस द्वारा दर्ज केसों को वापस लेना, सीड एक्ट और बिजली संशोधन बिल-2025 को लागू न करना, शहीद किसानों को मुआवजा और नौकरी देना, और भारत-अमेरिका समझौते से पीछे हटना शामिल थीं। किसान नेताओं ने बताया कि सरकार ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है
बीतें दिनों किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर शांतिपूर्ण ध/रना देकर ट्रेनों की आवाजाही रोकी थी. किसानों ने यह आंदोलन 5 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला, जिसमें 19 जिलों के 26 स्थानों पर ट्रेनों को रोका गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ था।
Top Tags