गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे ने होली को लेकर किए कड़े इंतजाम..हुड़दंग किया तो होगी जेल

होली के दौरान गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे ने कड़े इंतजाम किए है। होली के त्योहार में सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुचें  इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने कड़े इंतजाम लागू कर दिए हैं। होली के दौरान गोरखपुर में ट्रेनों और स्टेशनों की सुरक्षा को देखते हुए जिसमें ट्रेन पर कीचड़, रंग या पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।  इसको लेकर रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग मिलकर विशेष टास्क टीम गठित की है, जो त्योहार के दौरान स्टेशन की लगातार निगरानी करेगी और किसी भी उपद्रवी को सबक सीखाएगी।

इसके साथ गठित टीम स्टेशनों और ट्रेनों में होली के नाम पर हुड़दंग रोकने के साथ-साथ अ/वैध श/राब, ज्व/ल/नशील पदार्थ और प्रतिबंधित सामान लेकर चलने वालों पर कार्रवाई करेगी। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए रेलवे ने सुरक्षा को लेकर सादे कपड़ों में भी कर्मियों की तैनाती की गई है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला बल कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

रेलवे मुख्यालय से 24 घंटे मॉनिटरिंग

रेलवे ने कड़ी व्यवस्था करते हुए मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम और वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इस पर कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यालय और मंडल स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो स्टेशन परिसरों की गतिविधियों की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

RPF और GRP की संयुक्त तैनाती

रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों को प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और फुट ओवर ब्रिज पर तैनात किया  है।

यात्रियों को मिली सख्त निर्देश

इसके साथ ही रेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा है कि अधिकृत विक्रेता से ही खानपान सामग्री खरीदें, किसी अनजान व्यक्ति से खाद्य पदार्थ स्वीकार न करें। वैध टिकट के साथ यात्रा करें । होली के त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, रेलवे ने पूरी व्यवस्था कर लिया है जिससे सभी की यात्रा और त्योहार सुरक्षित रहें।