कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बड़े बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सामने आई है. सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के घर शहनाई बजने वाली है. प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा संग इंगेजमेंट हो गई है. वाड्रा परिवार की होने वाली बहू का नाम अवीवा बेग है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की शादी जल्द होने वाली है. दोनों परिवार इसके लिए राजी हैं.
सूत्रों का कहना है कि रेहान और अवीवा की शादी राजस्थान के रणथंभौर में होगी. इस बीच गांधी-वाड्रा परिवार का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गांधी-वाड्रा परिवार के साथ ही अवीवा बेग का परिवार भी साथ है. परिवार रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग में ठहरा है. बताया जा रहा है कि गांधी वाड्रा परिवार दो जनवरी तक रणथंभौर में ही रहेगा
Top Tags