“पंजाब में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का सुनहरा दौर शुरू

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार द्वारा हॉस्पिटल पीपीपी एक्ट पास करने के बाद प्रदेश में निजी और सरकारी सहयोग से कई पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं, जिससे चिकित्सा संसाधन, नई तकनीकी और डॉक्टरों की उपलब्धता बेहतर हुई है। पंजाब को रंगला, सेहतमंद और भविष्य के लिए तैयार बनाने की मुहिम में एक बड़ा कदम उठाते हुए फोर्टिस हेल्थकेयर ने मोहाली में अपने कैंपस के विस्तार के लिए 900 करोड़ का एलान किया है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस निवेश के तहत 400 से अधिक नए बेड्स जुड़ेंगे और इसे 13.4 एकड़ में फैला कर विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बनाया जाएगा। इससे पंजाब मेडिकल, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं का नया गढ़ बन रहा है।

 

 

लोगों को समय पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

यह निवेश योजना पंजाब के सेहतमंद, रंगला पंजाब विजन को धरातल पर उतारने का प्रमाण है। जहां हर नागरिक को समय पर सुलभ और उम्दा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार हेल्थकेयर में संपूर्ण परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के नागरिकों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं देने के लिए लगातार निवेश और सुधार कर रही है।

 

 

 

पंजाब को हेल्थ और मेडिकल का ग्लोबल हब बनाना है

इस विस्तार में अत्याधुनिक आईसीयू, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, अंग प्रत्यारोपण, रोबोटिक सर्जरी, और 40 से ज्यादा सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं शामिल होंगी। राज्य सरकार ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिये पंजाब को हेल्थ और मेडिकल का ग्लोबल हब बनाने का निश्चय कर लिया है। इस विजन के तहत न केवल मोहाली, बल्कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और अन्य जिलों में भी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों की शुरुआत की गई है, ताकि हर नागरिक को उनके घर के पास बेहतरीन चिकित्सा मिले।

 

 

 

पंजाब को मेडिकल टूरिज्म में मिलेगी नई पहचान 

पंजाब सरकार द्वारा हॉस्पिटल पीपीपी एक्ट पास करने के बाद प्रदेश में निजी और सरकारी सहयोग से कई पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं, इस मेडिकल हब के विकास से न सिर्फ मोहाली बल्कि पूरे पंजाब को मेडिकल टूरिज्म में नई पहचान मिलेगी और आने वाले वर्षों में पंजाब हेल्थकेयर इनोवेशन का नायक बनेगा पंजाब सरकार और फोर्टिस हेल्थकेयर की यह साझेदारी भविष्य के स्वस्थ्य, उन्नत एवं खुशहाल पंजाब के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। पंजाब का शोर्य, मजबूती व सेहत पूरे भारत व विश्व में उदाहरण बनेगा।

 

 

 

CM का वादा उद्योग के लिए पांच दिन में मिलेंगी सभी मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने विधानसभा में बिजनेस एक्ट भी पास कर दिया है। अगर आप औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाना चाहते हैं तो सभी मंजूरियां सिर्फ 5 दिन में मिल जाएंगी। अगर आप औद्योगिक क्षेत्र के बाहर उद्योग लगाना चाहते हैं तो सभी मंजूरियां कम से कम 15 से 18 दिन में मिलेंगी।