दीवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट !

सोने का कीमतों को लेकर हा/य तौ/बा मची थी । दिन पर दिन इनके रेट्स आसमान छू रहें थें । वही अब  दीवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है।

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी

कुछ समय पहले बाजार में सोना और चांदी अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच चुके थे, लेकिन दीपावली के बाद कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को सोने की कीमत में 6.3% की गिरावट आई जो पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी।

चांदी में भी 7.1% की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी एशियाई बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

सोने की कीमत 2.9% गिरकर $4,004.26 प्रति औंस

सोने की कीमत 2.9% गिरकर $4,004.26 प्रति औंस रह गई जबकि चांदी भी 2% से ज्यादा गिरकर $47.6 पर आ गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार को चांदी की कीमत (प्रति 1 किलो) 10 हजार से ज्यादा कम हुई है.

सोना-चांदी को ‘सेफ-हेवन’ माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते हैं।

लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के शी जिनपिंग के बीच अगले हफ्ते मीटिंग होने वाली है।

इससे ट्रेड वॉर की चिंता कम हुई है। दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई

सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हुई

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानी, 22 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,726 रुपए घटकर 1,23,907 रुपए के स्तर पर आ गया है।

इससे पहले ये 20 अक्टूबर को यह 1,27,633 रुपए पर था। वहीं 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी के दाम एक दिन में 10,549 रुपए नीचे लुढ़का

चांदी के दाम आज 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। इससे पहले चांदी 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।