उत्तरायणी कौथिग में छलकीं गीता धामी की आंखें

उत्तराखंड के देहरादून में इन दिनों परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय उत्तरायणी कौथिग का आयोजन किया जा रहा है. पहली बार आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने राजधानी को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया. सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित चार दिवसीय इस महोत्सव में उत्तराखंड की लोक परंपराएं गीत संगीत और सांस्कृतिक झलक एक ही मंच पर देखने को मिली.

समापन समारोह में CM पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने लोगों को संबोधित किया. लेकिन सबोधन के दौरान वह अचानक भावुक हो गईं. गीता धामी के संबोधन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..गीता धामी ने कहा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में धर्म रक्षक के रूप में जाना जाता है. उनकी नीतियों और योजनाओं से प्रदेश की महिलाएं और बहनें सशक्त हो रही  है।

गीता धामी ने कहा कि कुछ लोगों ने यह आरोप लगाया कि धामी धर्म के खिलाफ UCC लाए और लिव-इन रिलेशनशिप को मान्यता दी. जबकि धामी ने कोई नई मान्यता नहीं दी। लिव-इन रिलेशनशिप को मान्यता सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पहले ही दे चुके हैं. धामी ने सिर्फ उसके लिए नियम बनाए.