MP में GBS वायरस का कहर,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कोरोना के बाद अब (GBS) नाम  के खतरनाक वायरस ने हड़कप मचा रखा है।  बतादे अब मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा कस्बे में गिलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) का प्रकोप बढ़ रहा है। अब तक इस खतरनाक बीमारी से दो बच्चों की मौ/त हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक बच्चे संक्रमित बताए जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग आधिकारिक रूप से 14 संक्रमित और दो मौ/तों की पुष्टि कर रहा है।

जीबीएस नामक खतरनाक वायरस का पसार

मध्य प्रदेश में जीबीएस नामक खतरनाक वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। हालही में प्रदेश के  नीमच जिले के मनासा में संक्रमण की चपेट में आए 2 बच्चों की मौ/त के बाद अब ये संक्रमण नजदीकी जिले मंदसौर में भी दस्तक दे चुका है। हाल ही में जिले के कोटड़ा गांव में संक्रमण के नए केस की पुष्टि हुई है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति जीबीएस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित में जीबीएस वायरस के लक्षण मिलने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही सुबह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर स्वास्थ विभाग की टीम के साथ गांव के 722 घरों का दौरा किया गया इसके साथ ही 3801 लोगों की स्कैनिंग कर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 8 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

वही मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी गांव पहुंचकर लोगों की स्कैनिंग की है। भानपुरा से पीएचई टीम ने पानी के सैंपल कलेक्ट किए।स्वास्थ विभाग के अनुसार जिस मरीज में जीबीएस के लक्षण पाए गए, वो पिछले 20 दिन से बीमार है।