इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र के प्रीति नगर में बुधवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच एक भयावह हादसा हुआ है। जिससे सभी की रुहें कांप गई। बतादे इंदौर में इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौ/त हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है.आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेट और पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है करीब 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेट की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।
कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ
शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. घर के लोगों के मुताबिक घर में रखे 4 सिलेंडर और 8 एसी में ब्लास्ट हुआ था। जिसके बाद एक के बाद एक जोरदार धमा/के हुए. धमा/के इतने तेज थे कि पूरा इलाका दहल गया और मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.
आग लगने से घर की बिजली चली गई और इलेक्ट्रिक गेट खुल नहीं पाए। इसकी वजह से लोग घरों के अंदर ही फंस गए। घटना इतनी भयावह थी कि 8 साल का बच्चा बुरी तरह जल गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद उसके शव को पोटली में निकाला गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर ब्ला/स्ट को हा/दसे की वजह माना जा रहा है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है
हादसे के समय सभी लोग गहरी नींद में थे. आग तेजी से फैलने की वजह से किसी को संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. कुछ लोग किसी तरह बाहर निकल पाए, लेकिन कई लोग अंदर ही फंस कर रह गए
पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था
बताया जा रहा है कि घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी मौजूद थे. इसी वजह से इस हादसे में ज्यादा लोग प्रभावित हुए.
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई समस्या
वही संकरी गलियों के कारण से फायर ब्रिगेड को राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. टीम को छत तोड़कर अंदर जाना पड़ा.
मृतकों में बच्चे भी शामिल
इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।
लापरवाही बनी बड़ी हादसे की वजह
यह हादसा एक बड़ा सबक है कि ईवी चार्जिंग और गैस सिलेंडर को लेकर सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है. क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है और कई जिंदगियां खत्म कर सकती है.
Top Tags