सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग नियमों को लेकर बड़ा फैसला लिया है
घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने पुराने नियमों में बदलाव कर दिया है.
नए नियमों के अनुसार, एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग के लिए न्यूनतम समय सीमा को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. यानी अब आप 25 दिन बाद ही सिलेंडर बुक करा सकेंगे.
यानि एक सिलेड़र के बुकिंग के बाद आपको 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा दूसरे सिलेडर की बुकिंग के लिए ।इस कदम का मुख्य उद्देश्य बाजार में गैस की जमाखोरी और संभावित कालाबाजारी पर लगाम लगाना है.
सरकार ने गैस बुकिंग के नियम भले ही बदल दिए हो लेकिन पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी करने का उसका कोई इरादा नहीं है.
पेट्रोल, डीजल के कीमतों को लेकर सरकारी अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल भारत में इनके दामों को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
देश में पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन यानी एटीएफ की भी फिलहाल कोई कमी नहीं है।
Top Tags