गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI Summit से बाहर..राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

AI Impact Summit 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवादों में घिर गया है और इसने भारत की इज्जत ताक पर रख दिया । गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई समिट के दौरान चीन में बने रोबोटिक डॉग को अपना प्रोजेक्ट बताया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने यूनिवर्सिटी का झूठ पकड़ लिया । अगले दिन गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से सफाई आई कि उन्होंने रोबोटिक डॉग को अपना नहीं बताया है। वही आयोजको ने  गलगोटिया यूनिवर्सिटी को तुरंत एक्सपो स्थल खाली करने के लिए कहा है. चीनी रोबो डॉग के साथ ही यूनिवर्सिटी ने कोरियन कंपनी के एक ड्रोन को भी अपना बताया था।

अब सोशल मीडिया पर वायरल विडियो के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन से रोबोडॉग को भी हटा लिया गया है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीनी कंपनी Unitree के रोबोटिक डॉग Go2 को अपना  प्रोजेक्ट बताया था। इसके बाद यूनिवर्सिटी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना होने लगी थी। अब India AI Impact Summit 2026 से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को बाहर कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरा

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि “भारत के टैलेंट और डेटा का सही इस्तेमाल करने के बजाय, यह AI समिट एक ‘डिसऑर्गनाइज्ड पीआर स्पेक्टेकल’ बनकर रह गया है। यानी एक ऐसा इवेंट जिसे बड़ी इमेज बनाने (PR) के लिए बहुत बढ़ा-चढ़ाकर आयोजित किया गया हो, लेकिन खराब मैनेजमेंट की वजह से वह तमाशा बन जाए।”

कांग्रेस ने इस मामले पर कहा कि मोदी सरकार ने AI के मामले में दुनिया भर में भारत का मजाक बनवाया है। AI समिट में चीन के रोबोट्स को हमारा बताकर दिखाया जा रहा है। चीनी मीडिया ने हमारा मजाक उड़ाया है। यह भारत के लिए वाकई शर्मिंदगी की बात है।  मोदी सरकार ने देश की छवि को ऐसा नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।