पंजाब पुलिस के एक डीआईजी के घर पर सीबीआई छा/पे के बाद जो खुलासा हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. इन हैरानी ने सबको हैरत में डाल दिया कि इतना पैसा कहां से आया एक डीआईजी के पास इतना पैसा ? बतादें 16 अक्टूबर को सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत/खोरी के एक मामले में रंगे हाथों गि/रफ्ता/र कर लिया.
इस दौरान उनके घर पर तलाशी में 7.5 करोड़ रुपए नकद, करीब 2.5 किलो सोने के जेवरात, रोलेक्स और राडो जैसी ब्रांडेड 26 लग्जरी घड़ियां, चार हथियार, 17 कारतूस, 108 विदेशी श/रा/ब की बोतल, मर्सिडीज और ऑडी कार की चाबियां, बैंक अकाउंट्स के दस्तावेज और 50 बेनामी संपत्तियों के कागजात मिले. सीबीआई ने तलाशी के दौरान यह भी पाया कि आरोपी डीआईजी के पास कई लॉकर्स की चाबियां हैं, जो अब खोले जाएंगे. जांच एजेंसी ने अब तक 15 बैंक खातों को फ्रीज किया है और आगे की जांच जारी है.
पुलिस सिस्टम पर खड़े स/वा/ल
सूचना मिलने पर 10 दिन की निगरानी के बाद सीबीआई ने गुरुवार को जा/ल बिछाया और जब कारोबारी ने 8 लाख की रि/श्वत में से 5 लाख की पहली किस्त सौंपी, तभी डीआईजी को रंगे हाथों गि/रफ्ता/र कर लिया गया. कल शुक्रवार को सीबीआई ने उनको चंडीगढ़ की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्या/यिक हि/रास/त में भेज दिया गया. उनकी सीबीआई रिमांड की मांग नहीं की गई. सूचना देते हुए डीआईजी के वकील एचएस धनोआ ने कहा कि सीबीआई के पास पूछने को कुछ नहीं बचा, इसलिए उन्होंने रिमांड नहीं मांगी. हालांकि, इस तर्क के बावजूद बरामदगी का पैमाना इतना बड़ा है कि पूरे पुलिस सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं.
50 अचल संपत्तियों के दस्तावेज़ मिले
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबित सीबीआई की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भुल्लर के घर और उनके रिश्तेदारों के नाम पर करीब 50 अचल संपत्तियों के दस्तावेज़ मिले हैं. इनमें से कई संपत्तियां चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला और लुधियाना में हैं. डीआईजी भुल्लर के करीबी बिचौलिए के घर से भी सीबीआई ने 21 लाख रुपए नकद ब/राम/द किए हैं. वही जांच एजेंसी का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है. डीआईजी का नेटवर्क और उनकी अ/वै/ध संपत्तियों का ट्रेल देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला है.
Top Tags